Lok Sabha Election: बंगाल में चौथे चरण में 77 प्रत्याशी मैदान में, आठ सीटों पर 13 मई को होंगे मतदान

बंगाल में चौथे चरण में कुल 77 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 21 निर्दलीय हैं। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक बहरमपुर में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें छह निर्दलीय है। यहां कांग्रेस से पार्टी के राज्य अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी तृणमूल कांग्रेस से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान व भाजपा से डा. निर्मल कुमार साहा चुनाव लड़ रहे हैं। कृष्णानगर में 13 प्रत्याशी हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash Publish:Mon, 29 Apr 2024 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 29 Apr 2024 06:34 PM (IST)
Lok Sabha Election: बंगाल में चौथे चरण में 77 प्रत्याशी मैदान में, आठ सीटों पर 13 मई को होंगे मतदान
बंगाल में चौथे चरण में 77 प्रत्याशी मैदान में (Image: Jagran)

HighLights

  • बंगाल में चौथे चरण में 77 प्रत्याशी मैदान में
  • चौथे चरण में 13 मई को आठ सीटों पर मतदान होंगे

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में चौथे चरण में कुल 77 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 21 निर्दलीय हैं। चौथे चरण के तहत राज्य की आठ लोकसभा सीटों बहरमपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बद्र्धमान पूर्व, बद्र्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर व बीरभूम पर 13 मई को मतदान होंगे।

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक बहरमपुर में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें छह निर्दलीय है। यहां कांग्रेस से पार्टी के राज्य अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान व भाजपा से डा. निर्मल कुमार साहा चुनाव लड़ रहे हैं। कृष्णानगर में 13 प्रत्याशी हैं।

TMC से लेकर भाजपा तक के ये होंगे प्रत्याशी

तृणमूल से महुआ मोइत्रा, भाजपा से राजमाता अमृता राय व माकपा से एसएम सादी हैं। वहां पांच निर्दलीय हैं। राणाघाट में सात प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। भाजपा से जगन्नाथ सरकार, तृणमूल से मुकुट मणि अधिकारी व माकपा से अलाकेश दास हैं। यहां दो निर्दलीय हैं। बद्र्धमान पूर्व से सात प्रत्याशी हैं। तृणमूल से शर्मिला सरकार, भाजपा से असीम कुमार सरकार व माकपा से नीरब खान हैं। वहां एक निर्दलीय है।

बद्र्धमान-दुर्गापुर से आठ प्रत्याशी हैं। भाजपा से पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष, तृणमूल से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद झा व माकपा से सुकृति घोषाल हैं। वहां भी एक निर्दलीय है। आसनसोल से सात प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य प्रत्याशियों में तृणमूल से अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा से सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया व माकपा से जहांनारा खान हैं। वहां दो निर्दलीय हैं।

बोलपुर से आठ प्रत्याशी

बोलपुर से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य प्रत्याशियों में तृणमूल से असित कुमार माल, भाजपा से पिया साहा और माकपा से श्यामली प्रधान हैं। वहां भी एक निर्दलीय है। बीरभूम से 12 प्रत्याशी हैं। तृणमूल से शताब्दी राय, भाजपा से देबतनु भट्टाचार्य व कांग्रेस से मोहम्मद जिन्नातुल हस्सनोर रशीद हैं। वहां तीन निर्दलीय हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा नेता के भाई के घर पर विस्फोट से गरमाई सियासत, हमले में महिला जख्मी; TMC पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee Injured: ममता बनर्जी फिर हुईं चोटिल, दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त लड़खड़ाकर गिरीं

chat bot
आपका साथी