Bengal Chunav Hinsa: पूर्व मेदिनीपुर में फिर भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, टीएमसी पर लगे आरोप

पिछले हफ्ते इसी जिले में भाजपा नेता की पीट-पीटकर कर दी गई थी हत्या। बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता को टीएमसी कार्यकर्ता जंगल में ले गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 12:41 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 12:41 PM (IST)
Bengal Chunav Hinsa: पूर्व मेदिनीपुर में फिर भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, टीएमसी पर लगे आरोप
पूर्व मेदिनीपुर में फिर भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, टीएमसी पर लगे आरोप

राज्य ब्यूरो कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर में फिर भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना घटी है। मृत भाजपा कार्यकर्ता का नाम भास्कर बेरा है। उसके स्वजनों तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कल रात टीएमसी समर्थित बदमाश उसे जंगल में ले गए और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इधर टीएमसी ने इन आरोपों से इन्कार किया है। बताते चलें कि पिछले हफ्ते पूर्व मेदिनीपुर में ही एक भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

ताजा घटना पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर के बासुदेब बेरिया इलाके के खटियाल बूथ नंबर 114 में घटी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कल रात भास्कर बेरा नाम का एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को टीएमसी के कार्यकर्ता जंगल में ले गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लाठी की मार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर टीएमसी ने इन आरोपों से इन्कार किया है। सत्तारूढ़ दल के एक नेता का कहना है कि मृत युवक शराबी था। किसी कारणवश उसकी कल रात मौत हो गई है। इस घटना से तृणमूल कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है।

बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में एक युवा भाजपा नेता मिथुन घोष की कुछ अज्ञात बदमाशों ने राजग्राम गांव में उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाजपा ने आरोप लगाया था कि हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस के असामाजिक तत्वों का हाथ है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप से इन्कार किया है। बता दें कि चुनाव बाद हिंसा के मामलों की सीबीआइ जांच कर रही है। 

chat bot
आपका साथी