Bengal Assembly Elections 2021: अब एक साथ 234 सीटों की सूची जारी करने की तैयारी में भाजपा

Bengal Assembly Elections 2021 भाजपा संसदीय समिति की दिल्ली में बैठक होगी। जिसमें नामों पर अंतिम निर्णय लेने के बाद सूची जारी की जाएगी। राज्य के भाजपा नेता शनिवार या रविवार को सूची जारी करना चाहते हैं। पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 मार्च है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 02:35 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 02:35 PM (IST)
Bengal Assembly Elections 2021: अब एक साथ 234 सीटों की सूची जारी करने की तैयारी में भाजपा
एक साथ 234 सीटों की सूची जारी करने की तैयारी में भाजपा

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। West Bengal Assembly Elections 2021: भाजपा ने बंगाल में दो चरणों के चुनाव के लिए अब तक अपने 59 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की थी, जबकि एक सीट सहयोग आजसु के लिए छोड़ दिया है। अब प्रदेश भाजपा ऐसा नहीं करना चाहती है। शेष 234 सीटों की सूची एक साथ जारी करने की तैयारी में है। इस सिलसिले में प्रदेश भाजपा की चुनावी कमेटी की कोलकाता के हेस्टिंग्स कार्यालय में बैठक हुई है।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में चुनाव कमेटी ने इस सूची को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि, इस समिति के पास उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम निर्णय लेने की शक्ति नहीं है। इसलिए राज्य के नेता सूची के साथ शुक्रवार को दिल्ली रवाना होंगे। वहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठकर सूची को अंतिम रूप देंगे। फिर नियमानुसार उक्त सूची को पार्टी की संसदीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

खबर है कि आगामी शनिवार को भाजपा संसदीय समिति की दिल्ली में बैठक होगी। जिसमें नामों पर अंतिम निर्णय लेने के बाद सूची जारी की जाएगी। राज्य के भाजपा नेता शनिवार या रविवार को सूची जारी करना चाहते हैं। क्योंकि, तीसरे चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो रहा है और पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 मार्च है।

तीसरे चरण का मतदान हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना जिलों के 31 निर्वाचन क्षेत्रों में है। इनमें से 16 सीटें दक्षिण 24 परगना की हैं। इस जिले में पिछली लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर पीछे थी। इसलिए इस बार भाजपा ने अपनी ताकत बढ़ाने की पहल की है। इस चरण में हावड़ा में सात और हुगली में आठ निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी