भारत की धरोहर है आयुर्वेद : राज्यपाल

जागरण संवाददाता कोलकाता किसी भी देश और वहां के नागरिकों की सबसे बड़ी संपत्ति स्वास्थ्य है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 11:27 AM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 11:27 AM (IST)
भारत की धरोहर है आयुर्वेद : राज्यपाल
भारत की धरोहर है आयुर्वेद : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, कोलकाता :

किसी भी देश और वहां के नागरिकों की सबसे बड़ी संपत्ति स्वास्थ्य है। ये बातें राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कही। वह शुक्रवार को धन्वंतरि जयंती व चौथे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के मौके पर विधाननगर कमिशनरेट अंतर्गत साल्टलेक के सेंट्रल पार्क में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी थीं। राज्यपाल ने पत्नी के साथ दौड़ लगाया और जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहां मौजूद मीडिया कर्मियों से बातें करते हुए राज्यपाल ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को भारत की सबसे प्राचीन धरोहर करार दिया। कहा, दुनिया के किसी भी देश के पास इतनी पुरानी व प्रमाणित पद्धति नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही हमारे जीवन की सबसे मूल्यवान संपदा है और आयुर्वेद के जरिए इसे बेहतर बनाया जा सकता है। वहीं

पदयात्रा के बाद कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। बताया कि आयुर्वेद पद्धति पांच हजार साल पुरानी है। चीन की संस्कृति भी इतनी पुरानी नहीं है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने योगा को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि दिलाई है। ऐसे में राज्य के लोग भी योग व आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इसे घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी