विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर के पुराना बस्ती वार्ड नंबर एक में झारखंड राज्य विधिक सेवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 08:04 PM (IST)
विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर के पुराना बस्ती वार्ड नंबर एक में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पश्चिम ¨सहभूम द्वारा विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चार महिला समिति के सदस्यों को विधिक सेवाओं की निश्शुल्क जानकारी दी गई। मौके पर ग्रामीणों को डालसा की स्थापना और इसके उद्देश्य की जानकारी दी गई। समिति के सदस्यों ने बाल विवाह, दहेज प्रताड़ना, डायन हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, महिला ¨हसा, बाल मजदूरी आदि पर प्रकाश डालते हुए इसे अपराध की श्रेणी में शामिल बताया। साथ ही इन अपराध से बचाव व सहयोग पाने के तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम में पारा लीगल वालंटियर्स श्वेता रवानी, सिद्धार्थ मोदक, राज शेखर रवानी, गोपी महिला समिति की अध्यक्ष मीना साहू, सचिव सावित्री साहू, राधा महिला समिति की अध्यक्ष श्वेता देवी, सचिव आशा देवी, कोषाध्यक्ष सरिता साहू, प्रिया महिला समिति एवं मंडल महिला समिति के सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी