Attack on BJP office: बंगाल में भाजपा कार्यालय पर हमला, कई कार्यकर्ता जख्मी

Attack on BJP office. बंगाल में भाजपा कार्यालय पर हमले में कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 07:05 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2019 07:05 PM (IST)
Attack on BJP office: बंगाल में भाजपा कार्यालय पर हमला, कई कार्यकर्ता जख्मी
Attack on BJP office: बंगाल में भाजपा कार्यालय पर हमला, कई कार्यकर्ता जख्मी

जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल में कोलकाता के रिजेंट पार्क थाना इलाके में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर स्थानीय तृणमूल समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यालय पर हमला कर दिया गया। इसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए।

थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया कि गुरुवार देर रात अचानक भाजपा कार्यालय में स्थानीय तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए। भाजपा ने हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

स्थानीय भाजपा नेतृत्व का आरोप है कि स्थानीय पार्षद मिताली बंद्योपाध्याय और बोरो चेयरमैन तपन दासगुप्ता के इशारे पर पार्टी कार्यालय में हमला किया गया। दूसरी ओर तृणमूल ने भाजपा के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

भाजपा सांसद के आसास पर फायरिंग व बमबाजी 
लोकसभा चुनाव से बंगाल में भाजपा और तृणमूल के बीच शुरू हुई राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं के बाद एक बार फिर उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में अशांति व्याप्त है। बुधवार देर रात भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बड़ा हमला हुआ है। सांसद अर्जुन सिंह के परिवार का कहना है कि उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने बीती रात बम से हमला किया है। इसके अलावा आवास पर कई राउंड फायरिंग भी की गई है। हालांकि, इस बमबाजी व गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सिंह के परिवार ने इस घटना के बाद राज्य की सतारुढ़ तृणमूल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हमले के विरोध में भाजपा समर्थकों ने इलाके में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं घटना के बाद तत्काल मौके पर पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पिछले दो माह से इस क्षेत्र के भाटपाड़ा, काकीनाड़ा समेत कई इलाकों में दुकानें, बाजार, स्कूल बंद है।

सांसद के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
उत्तर 24 परगना जिले के जगदल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सांसद के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह भाजपा से विधायक भी है। सिंह परिवार की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। अर्जुन सिंह के परिवार ने इसे एक जानलेवा हमला बताते हुए इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया है।

घटना के वक्त घर पर नहीं थे सांसद
जिस वक्त यह घटना हुई, अर्जुन सिंह अपने घर पर नहीं थे। अर्जुन फिलहाल दिल्ली में संसद के सत्र में शामिल होने के लिए मौजूद हैं और उनके परिवार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद अर्जुन के घर के बाहर आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस इस हमले में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी