West Bengal: पत्नी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले की हत्या करने के पहले ही हुआ गिरफ्तार

चौंकाने वाली घटना न्यूटाउन के हतियारा इलाके में हुई। गोलियां खरीदने आए दंपती को पुलिस ने पकड़ लिया। एक पड़ोसी लगातार पत्नी के साथ दुष्कर्म करता था यह जानकर पति ने बदला लेने उसकी हत्या के लिए पिस्तौल खरीदी और गोली खरीदते वक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 08:57 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 08:57 AM (IST)
West Bengal:  पत्नी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले की हत्या करने के पहले ही हुआ गिरफ्तार
पति ने हत्या के लिए पिस्तौल खरीदी और गोली खरीदते वक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। एक पड़ोसी लगातार पत्नी के साथ दुष्कर्म करता था, यह जानकर पति ने बदला लेने की ठान ली। उसकी हत्या के लिए पिस्तौल खरीदी और गोली खरीदते वक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली घटना न्यूटाउन के हतियारा इलाके में हुई। गोलियां खरीदने आए दंपती को पुलिस ने पकड़ लिया। उनसे पूछताछ करने के बाद ही सच्चाई सुनकर पुलिस भी चकरा गई।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार दंपती बारानगर के नपारा इलाके में किराए के एक मकान रहते हैं। उसी इलाके में एक और युवक किराए के मकान में रहता है। उस युवक पर आरोप है कि पिछले कुछ समय से गृहिणी के साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। पहले महिला डर और शर्म से अपने पति से कुछ कह नहीं पाई लेकिन लगातार ऐसा होने से परेशान होकर कुछ दिन पहले उसने अपने पति को सारी बात बता दी। कुछ लोगों को भी इस घटना की जानकारी दी।

बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची

दंपती ने उस युवक से छुटकारा पाने तथा उससे बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची। आरोपित युवक पेशे से पुचका विक्रेता है। उसकी हत्या के लिए एक पिस्तौल और एक गोली खरीदी। बाद में सोचा यदि एक शॉट में मौत नहीं हुई तो वे क्या करेंगे। इसलिए उनको एक से अधिक गोली की आवश्यकता थी। दंपती गुरुवार की देर रात हतियारा इलाके में आए थे। इको पार्क पुलिस उस वक्त गश्त लगा ही थी।

पुलिसकर्मियों ने दंपती को रात को घूमते देख संदेह हुआ। उन्होंने दोनों से पूछताछ शुरू की दंपती की बातें असंगत लगी। दोनों को गिरफ्तार कर इको पार्क पुलिस स्टेशन लाया गया। पूछताछ के बाद दंपती टूट गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के सामने पूरी घटना कबूल की। पति ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी के दुष्कर्म का बदला लेने के लिए युवक को मारने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। दंपती के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा, पुलिस ने दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। दुष्कर्म के आरोपित युवक की तलाश भी शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी