ममता के रोके नहीं रुकेगा एनआरसी : शाह

-कहा, कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस एनआरसी पर करें रुख स्पष्ट -भ्रम में न पड़े शरणार्थी, मिले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 07:23 PM (IST)
ममता के रोके नहीं रुकेगा एनआरसी : शाह
ममता के रोके नहीं रुकेगा एनआरसी : शाह

-कहा, कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस एनआरसी पर करें रुख स्पष्ट

-भ्रम में न पड़े शरणार्थी, मिलेगी नागरिकता

जागरण संवाददाता, कोलकाता : ममता जी आपके रोकने से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) नहीं रोका जा सकता है। असम में इसे न्यायिक प्रक्रिया से पूरा किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि चाहे बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, इसका विरोध करें, इसे रोका नहीं जा सकता। असम के अंदर एनआरसी को न्यायिक प्रक्रिया से पूरा किया जाएगा। एक-एक घुसपैठिए को चिन्हित कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा। शाह शनिवार को महानगर के मेयो रोड में भारतीय जनता युवा मोर्चा की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने घुसपैठ, भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों पर ममता पर प्रहार किया। गौर हो कि एनआरसी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शाह ने पहली बार कोलकाता में सभा को संबोधित किया। उन्होंने ममता बनर्जी व राहुल गांधी से एनआरसी पर रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि एनआरसी देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकालने की प्रक्रिया है। आखिर इस पर ममता बनर्जी इसका क्यों विरोध कर रही हैं। ममता एवं कांग्रेस अध्यक्ष को तय करना होगा कि वे देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे या फिर वोट की राजनीति के लिए घुसपैठियों का साथ देंगे। शाह ने तृणमूल काग्रेस प्रमुख पर पश्चिम बंगाल में एनआरसी के बारे में भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता यह भ्रम फैला रही हैं कि 'शरणार्थियों को भी देश से निकाला जाएगा, लेकिन भाजपा नीत केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि शरण लेने वाले लोगों को यहा रहने की अनुमति मिले। इसके लिए भाजपा की अगुवाई वाली सरकार द्वारा नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 लाया जाएगा जिसमें अफगानिस्तान, बाग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है है।' भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2005 में अवैध घुसपैठ का विरोध करने वाली ममता बनर्जी ने आज यू-टर्न ले लिया है। क्योंकि घुसपैठिए अब तृणमूल काग्रेस के लिए वोट बैंक हैं।

.................

-शाह ने फिर किया तृणमूल को सत्ता से हटाने का आह्वान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर तृणमूल काग्रेस को पश्चिम बंगाल की सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके पहले उन्होंने पुरुलिया में सभा को संबोधित करते हुए भी यही आह्वान किया था। उन्होंने कोलकाता में सभा को संबोधित करते हुए हुए भाजपा को बंगाल में एक मौका देने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही बंगाल का विकास कर सकती है। शाह ने तृणमूल को सत्ताच्युत करने के लिए सभा मे आये कार्यकर्ताओं से संकल्प कराया। उन्होंने कहा कि 19 राज्यों में भाजपा की सरकार हैं, लेकिन पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि बंगाल में सरकार जब तक नहीं बनती जीत अधूरी है। बंगाल में सरकार बनाए बिना भाजपा का विजय रथ नहीं रुकेगा। शाह ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को जनता तक नहीं पहुंचाने के लिए ममता सरकार ने समाचार चैनलों को बंद करा दिया था। उन्होंने तृणमूल के कारनामों को गाव-गाव, गली-गली में जाकर जनता को बताने के लिए कार्यकर्ताओ का आह्वान किया। शाह ने सभा में जुटी भीड़ को बंगाल में परिवर्तन का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर डंके की चोट पर दुर्गा पूजा विसर्जन होगा और इसमें बाधा देने पर पार्टी कार्यकर्ता ममता के सचिवालय की ईंट से ईंट बजा देंगे।

........................

रवींद्र संगीत की जगह अब बंगाल में गूंज रहे बम के धमाके

शाह ने फिर कहा कि कभी बंगाल में रवींद्र संगीत, रामकृष्ण परमहंस और चैतन्य महाप्रभु के कीर्तन गूंजता था आज बम धमाकों की गूंज सुनाई पड़ती है। रोजगार के कल-कारखाने बंद हो गए और बम व पिस्तौल बनाने के कारखाने खुल गए हैं। ममता सरकार के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने सारदा कांड, नारदा कांड, रोजवैली कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां भ्रष्टाचार की सीरीज चल रही है। उन्होंने ममता के भतीजे का नाम भी इससे जोड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी नहीं है बल्कि पार्टी ममता का विरोध करती है।

.......................

ममता में 'ममता' नहीं : पूनम

भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी में ममता नहीं है। वह यू टर्न दीदी हैं। साथ ही उन्होंने टीएमसी को टेरर मशीन बताया। उन्होंने भीड़ की ओर दिखाते हुए कहा कि दीदी, ये तो अभी टेलर है पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में वाममोर्चा के बाद परिवर्तन तो हुए, लेकिन वह रंगों का परिवर्तन हुआ। यहां की जनता आज भी उपेक्षित हैं। गणतंत्र का हनन किया जा रहा है। उक्त सभा में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, एसएस अहलूवालिया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मुरलीधर राव, केंद्रीय नेता सुरेश पुजारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, नेता मुकुल राय, सासद रूपा गागुली, शमिक भट्टाचार्य, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार, भाजयुमो नेता चंद्रशेखर बासोतिया, उमेश राय सहित अन्य उपस्थित थे। प्रदेश भाजयुमो की ओर उक्त सभा का आयोजन किया गया था।

.....................

कड़ी धूप में भी डटे रहे कार्यकर्ता

सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी। कड़ी धूप के बावजूद कार्यकर्ता डटे रहे। मंच के सामने दूर तक और आसपास कार्यकर्ता पार्टी के झडे के साथ मौजूद थे। सभा मे लोगो की भीड़ उमड़ रही है। संख्या के अनुपात में स्थल कम पड़ गया। कार्यकर्ताओं को भीषण गर्मी और धूप की कोई परवाह नहीं रही। भीड़ इतनी थी कि कार्यकर्ता पेड़ और कंभे पर भी चढ़ गए थे। वे पार्टी के झडे और अमित शाह की तस्वीरें लिए हुए थे। कड़ी धूप के कारण एक कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ गई।

chat bot
आपका साथी