Bhaiya Dooj 2020: अग्निमित्रा पाल ने दिलीप घोष के माथे पर लगाया टीका, भाजपा कार्यालय में नहीं आईं लॉकेट चटर्जी

Bhaiya Dooj 2020 भाजपा के हेस्टिंग्स स्थित कार्यालय में बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के माथे पर टीका लगाया। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी इस बार दिलीप घोष को टीका लगाने प्रदेश भाजपा कार्यालय में नहीं आईं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 06:47 PM (IST)
Bhaiya Dooj 2020: अग्निमित्रा पाल ने दिलीप घोष के माथे पर लगाया टीका, भाजपा कार्यालय में नहीं आईं लॉकेट चटर्जी
भैया दूज पर अग्निमित्रा पाल ने दिलीप घोष के माथे पर लगाया टीका। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Bhaiya Dooj 2020: कोरोना संबंधित स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आम-ओ-खास ने मंगलवार को भैया दूज का पावन त्योहार मनाया। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भैया दूज की बधाई देते हुए ट्वीट किया-'आज भाई फोंटा (भैया दूज) है। मेरे सभी भाई-बहनों को शुभकामनाएं और प्यार। भाजपा के हेस्टिंग्स स्थित कार्यालय में बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के माथे पर टीका लगाया। दूसरी तरफ, राज्य के शहरी विकास मंत्री और कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम, बिजली मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, खेल मंत्री अरूप विश्वास और पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने भी बहनों के साथ भैया दूज का त्योहार मनाया।

इस मौक पर अरुप विश्वास के माथे पर तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती व नुसरत जहां ने टीका लगाया, जिन्हें अरूप विश्वास अपनी बहन की तरह मानते हैं। वहीं, मिमी चक्रवर्ती ने ट्वीट कर सभी को भैया दूज की शुभकामनाएं दीं। भैया दूज के अवसर पर सुबह से ही कोलकाता में मिठाइयों की दुकान में भीड़ जमी थी। छोटे बच्चों में भैया दूज को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने नए कपड़े पहन रखे थे।

भाजपा कार्यालय में नहीं आईं सांसद लॉकेट चटर्जी

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप घोष को भैया दूज का टीका लगाने इस बार प्रदेश भाजपा कार्यालय में नहीं आईं। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। गौरतलब है कि लॉकेट चटर्जी अब बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद पर रहते हुए हमेशा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भैया दूज का टीका लगाने आती थीं। उनके सांसद बनने के बाद अग्निमित्रा पाल यह पदभार संभाल रही हैं। इस दिन अग्निमित्रा पाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में नजर आईं, लेकिन लॉकेट चटर्जी नहीं दिखीं। दूसरी तरफ, लॉकेट चटर्जी की तरफ से कहा गया कि कोरोना के कारण वे इस बार प्रदेश कार्यालय में नहीं आ पाईं हैं। 

chat bot
आपका साथी