Dhoni Retirement: सुपर साइक्लोन के बाद बंगाल खेल राज्य मंत्री को फोन कर धोनी ने ली थी हालात की जानकारी

सुपर साइक्लोन के बाद बंगाल के खेल राज्य मंत्री को फोन कर धोनी ने ली थी हालात की जानकारी लक्ष्मीरतन शुक्ला ने कहा- धोनी जहां भी हों अपने दोस्तों को कभी नहीं भूलते।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 01:32 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 01:55 PM (IST)
Dhoni Retirement: सुपर साइक्लोन के बाद बंगाल खेल राज्य मंत्री को फोन कर धोनी ने ली थी हालात की जानकारी
Dhoni Retirement: सुपर साइक्लोन के बाद बंगाल खेल राज्य मंत्री को फोन कर धोनी ने ली थी हालात की जानकारी

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी से हमेशा मुलाकात कर पाना भले मुश्किल हो लेकिन वे जहां भी हों, अपने दोस्तों को कभी नहीं भूलते। बंगाल के पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान में खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने बताया-'हम सभी खिलाड़ी के तौर पर धोनी की उपलब्धियों, उनकी विनम्रता और शांत स्वभाव से परिचित हैं लेकिन व्यक्ति के तौर पर भी वे एक रत्न हैं।

भारी व्यस्तता के बावजूद वे अपने दोस्तों को कभी नहीं भूलते। बंगाल में जब कुछ महीने पहले सुपर साइक्लोन 'एम्फन' आया था, तब उन्होंने मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझसे मेरे और बंगाल के हालात की जानकारी ली थी।' शुक्ला ने धोनी को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनसे जुड़ा एक संस्मरण बयां किया।

उन्होंने कहा-'धोनी ने ईस्ट जोन के लिए पहला जो मैच खेला था, उसकी कप्तानी मैंने की थी। टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने भी वह मैच खेला था। मैच बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर में था। मुझे अच्छी तरह से याद है कि उस मैच में धोनी ने 75 रन बनाए थे। सौरव ने 170 और मैंने 130 रन बनाए थे।

धोनी इतने विनम्र स्वभाव के हैं कि मैच के बाद एक कार्यक्रम में शरीक होने की अनुमति लेने के लिए कमरे में आए थे जबकि उन्हें अनुमति लेने की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि उस हफ्ते कोई और मैच नहीं था। धोनी सभी का सम्मान करते हैं।'

वही बंगाल के वरिष्ठ क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ने कहा-'एक लीजेंड रिटायर हुए हैं। एक महान करियर के लिए उन्हें बधाइयां और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।' मनोज ने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है और धोनी की उपलब्धियों पर आधारित एक वीडियो भी पोस्ट किया है। 

chat bot
आपका साथी