महारैली के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताओं को खुद अपने हाथों से परोसा खाना

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा 19 जनवरी को आयोजित महारैली के बाद ममता नेताओं के लिए खुद अपने हाथों से खाना परोसती नजर आई।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 03:28 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 03:28 PM (IST)
महारैली के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताओं को खुद अपने हाथों से परोसा खाना
महारैली के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताओं को खुद अपने हाथों से परोसा खाना

कोलकाता, जेएनएन। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 19 जनवरी को कोलकाता में मेगा रैली आयोजित की थी। रैली में भारत के विभिन्न राज्यों से विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने शिरकत किया था। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा 19 जनवरी को आयोजित महारैली के बाद ममता नेताओं के लिए खुद अपने हाथों से खाना परोसती नजर आई। इसमेें कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने शिरकत किया था। 

फोटो में तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता एक साथ बैठकर खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें तेजस्वी प्रसाद यादव, हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी, शरद पवार, शरद यादव, अरविंद केजरीवाल, शत्रुघ्न सिन्हा सहित अन्य नेता शामिल थे। इसी दौरान एक प्लेट से ममता खुद खाना परोसने लगती हैं। बता दें कि ममता की मेगा रैली में 23 पार्टियों के 25 से अधिक प्रमुख नेता जुटे थे। इस मौके पर तमाम नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला।  ममता ने कहा कि हम बीजेपी को हटाना चाहते हैं और पीएम उम्मीदवार के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा। 

ममता ने यह भी कहा कि बीजेपी की एक्सपायरी डेट आ गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में लोगों के अच्छे दिन नहीं आए। उन्होंने बीजेपी को हटाने का मन बना लिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के बारे में कहा कि वे देश से जनतंत्र को हटाना चाहते हैं। इनको 2019 में दोबारा सत्ता में नहीं आने देना। हार्दिक पटेल ने कहा कि ये भाजपा के खात्मे की शुरुआत है।

chat bot
आपका साथी