बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन : अधीर

जागरण संवाददाता कोलकाता बंगाल में जारी सियासी हिंसा के बीच अब राजनीति भी शुरू हो गई है। द

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 04:33 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 06:19 AM (IST)
बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन : अधीर
बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन : अधीर

जागरण संवाददाता, कोलकाता : बंगाल में जारी सियासी हिंसा के बीच अब राजनीति भी शुरू हो गई है। दरअसल, मुर्शिदाबाद में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए भाजपा के बाद अब काग्रेस ने भी बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की माग की है। इस कुकृत्य की आलोचना करते हुए लोकसभा में काग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था बहुत खराब है। केंद्र चाहता है और स्थिति ऐसी है तो वे राष्ट्रपति शासन लगा सकते हैं। अधीर रंजन ने आगे यह भी कहा कि राज्य में भाजपा राष्ट्रपति शासन लगाने की बात करती है लेकिन दिल्ली में दोनों (भाजपा-तृणमूल) एक है। गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद में एक परिवार के सभी तीन सदस्यों, जिनमें आठ-वर्षीय बच्चा और उसकी गर्भवती मा भी शामिल हैं, की हत्या कर दी गई थी। इस तिहरे हत्याकाड ने राजनीतिक रंग ले लिया है। पाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे इसलिए जिला प्रशासन पर हत्याकाड को दबाने का आरोप लग रहा है।

chat bot
आपका साथी