बीरभूम तंत्र साधना में युवक की जीभ काटने का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को किया गिरफ्तार

21वीं सदी में भी अंधविश्वास से लोग बाहर नहीं निकल सके हैं। इसी अंधविश्वास में घर बुलाकर एक युवक की जीभ काटने का आरोप एक महिला पर लगा है। यह घटना बीरभूम जिले के बोलपुर इलाके की है। आरोप है कि तंत्र साधना के लिए महिला ने ऐसा किया है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:55 PM (IST)
बीरभूम तंत्र साधना में युवक की जीभ काटने का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को किया गिरफ्तार
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः 21वीं सदी में भी अंधविश्वास से लोग बाहर नहीं निकल सके हैं। इसी अंधविश्वास में घर बुलाकर एक युवक की जीभ काटने का आरोप एक महिला पर लगा है। यह घटना बीरभूम जिले के बोलपुर इलाके की है। आरोप है कि तंत्र साधना के लिए महिला ने ऐसा किया है। हालांकि महिला ने आरोपों से इन्कार कर दिया है। इस घटना बीरभूम जिले के रूपपुर पंचायत के फूलडांगा गांव लोग हतप्रभ हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात पाकु टुडू नामक महिला अपने घर में कथित तौर पर तंत्र साधना कर रही थी। पूजा के दौरान महिला ने अपने घर में सोमाई सोरेन और मुकुल मुर्मू नामक दो युवकों को बुलाया था। उस समय तीनों नशे में थे। कथित तौर पर कुछ देर बाद मुकुल मुर्मू के जाते ही पाकु ने सोमाई सोरेन की जीभ धारदार हथियार से काट दी।

मुकुल मुर्मू ने घटना के बारे में बताया कि उस महिला ने हमें कल रात ड्रिंक करने के लिए बुलाया था। हम दो दोस्तों के साथ उसके घर गए। उसने खुद हमें शराब खरीदने के लिए पैसे दिए थे। हम तीनों एक साथ शराब पी रखे थे। मैं बाथरूम के लिए बाहर निकला। फिर मैंने देखा कि उक्त महिला सोमाई सोरेन पर बैठी है और उसकी जीभ काट दी।

-------------------------

महिला खुद को बता रही है निर्दोष

आरोपी पाकु टुडू कथित तौर पर तंत्र साधना कर रही थी और उसके घर पर काली पूजा रहो रही थी। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने तंत्र सिद्धि हासिल करने उद्देश्य से सोरेन की जीभ काट दी। आरोपित महिला खुद को निर्दोष बता रही हैं और कह रही है कि पिछली रात मेरे घर में पूजा थी। मैंने उन्हें बुलाया जरूर था। पर, वे नशे में धुत थे और मेरा अपमान करना शुरू कर दिया। मैंने उन्हें घर से बाहर निकलने को कहा क्योंकि वे नशे में थे और बेसुध। वे घर से बाहर चले गए। ऐसे में भला मैं उसकी जीभ क्यों काटूंगी?

chat bot
आपका साथी