अस्पताल का बरामदा ढहा, दो जख्मी

हुगली : श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल के चार मंजिला भवन के बरामदे का छज्जा शनिवार सुबह ढह जाने से दो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Sep 2017 03:06 AM (IST) Updated:Sun, 10 Sep 2017 03:06 AM (IST)
अस्पताल का बरामदा ढहा, दो जख्मी
अस्पताल का बरामदा ढहा, दो जख्मी

हुगली : श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल के चार मंजिला भवन के बरामदे का छज्जा शनिवार सुबह ढह जाने से दो लोग जख्मी हो गए। इससे वहां हड़कप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे के करीब अस्पताल के मुख्य चार मंजिला भवन के ऊपर वाले बरामदे का छज्जा अचानक ढह गया। उस दौरान वहां से गुजर रहे दो लोगों को चोट आई। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से इस भवन में मरम्मत का काम चल रहा था। इस घटना के बाद से अस्पताल के सभी प्रवेश द्वार बंद करके एक दरवाजा खोल कर रखा गया हैं। इसी दरवाजे से मरीज और उनके परिवारवाले आवाजाही कर रहें। मालूम हो कि फिलहाल इस अस्पताल में 400 मरीज भर्ती हैं। लोगों का कहना है कि अगर यह घटना दोपहर में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

chat bot
आपका साथी