Tumor सात महीने के बच्चे के पेट से 750 ग्राम का ट्यूमर निकला

Tumor सात महीने के एक बच्चे के पेट से डॉक्टरों ने 750 ग्राम वजनी ट्यूमर निकाला है। कोलकाता के रहनेवाले बच्चे का आपरेशन बेंगलुरू में हुआ है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 01:01 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 03:23 PM (IST)
Tumor सात महीने के बच्चे के पेट से 750 ग्राम का ट्यूमर निकला
Tumor सात महीने के बच्चे के पेट से 750 ग्राम का ट्यूमर निकला

कोलकाता, जागरण संवाददाता। सात महीने के एक बच्चे के पेट से डॉक्टरों ने 750 ग्राम वजनी ट्यूमर निकाला है। कोलकाता के रहनेवाले बच्चे का आपरेशन बेंगलुरू में हुआ है। आपरेशन के बाद गुरुवार को अबीर सकुशल कोलकाता लौट आया। उसका इलाज करनेवाले डॉक्टरों की टीम भी उसके साथ कोलकाता आई और यहां संवाददाताओं से मुखातिब हुई।

अबीर का आपरेशन करनेवाले मणिपाल हास्पिटल्स में पेडियाटिक सर्जन एंड यूरोलाजिस्ट विभाग के हेड डा. सीएन राधाकृष्णन ने बताया कि अबीर के माता-पिता तन्मय व बिजिया मंडल शांतिनिकेत, बीरभूम के रहनेवाले हैं। शादी के छह साल बाद जब अबीर गर्भ में था, उस वक्त उसकी तमाम जांच हुई थी। कोई असामान्य बात सामने नहीं आई।

हालांकि अबीर का जन्म समय से पहले, सातवें महीने में ही हो गया। जब अबीर दो महीने का था उसके पिता को अबीर के पेट में एक अजीब सी सूजन दिखी। कोलकाता के एक डॉक्टर को उसके पेट में ट्यूमर का पता चला। इसके बाद अबीर को बेंगलुरू लाया गया। यहां डॉ राधाकृष्णन ने जब उसकी जांच की तो चौंक गए।

अबीर के पेट में जो ट्यूमर था वह किसी अविकसित भ्रूण की तरह मांस और हड्डियों से बना था। उन्होंने बताया कि ऐसे ट्यूमर को ट्रीटोमॉस कहते हैं। उन्होंने बताया कि इस ट्यूमर में धीरे-धीरे अंग विकसित होने लगते हैं। यह अविकिसित भ्रूण की शक्ल लेने लगता है। इसे ही फोयटस इन फोयटी (एफआइएफ) कहते हैं।

इतना ही नहीं पेट स्थिति पेनक्रियाज व अन्य प्रमुख रक्त सिराएं इससे जुड़ जाती हैं। डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि ट्यूमर को बड़ी सावधानी से शरीर के अंगों से अलग किया गया। आपरेशन के बाद अबीर तेजी से स्वस्थ हो रहा है। अब वह सामान्य बच्चे की तरह तेजी से वजन बढ़ा रहा है।

chat bot
आपका साथी