बंगाल में आधार से जुड़े 2.27 करोड़ जनधन खाते

जागरण संवाददाता, कोलकाता : प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत पूरे देश में अब तक कुल 31.34 कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Mar 2018 02:59 AM (IST) Updated:Sun, 25 Mar 2018 02:59 AM (IST)
बंगाल में आधार से जुड़े 2.27 करोड़ जनधन खाते
बंगाल में आधार से जुड़े 2.27 करोड़ जनधन खाते

जागरण संवाददाता, कोलकाता : प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत पूरे देश में अब तक कुल 31.34 करोड़ जनधन खाते खोले गए। इनमें पश्चिम बंगाल में दो करोड़ 99 लाख खाते खुले। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 14 मार्च, 2018 तक देशभर में करीब 23.27 करोड़ जनधन खातों को आधार के साथ जोड़ा जा चुका है।

वहीं पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां खुले कुल 2 करोड़ 99 लाख 52 हजार 184 जनधन खातों में से 2 करोड़ 27 लाख 94 हजार 48 खातों को आधार से जोड़ा जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार जनधन योजना के तहत देश में सबसे ज्यादा 4.74 करोड़ खाते उत्तर प्रदेश में खुले। यहां 3.47 करोड़ खातों को आधार से जोड़ा जा चुका है। दूसरे नंबर पर बिहार है। यहां 3.37 करोड़ जनधन खाते खुले, जिनमें से 2.38 करोड़ खाते को आधार से जोड़ा जा सका है।

सबसे ज्यादा जनधन खाते के मामले में बंगाल तीसरे नंबर पर है। आधार से जोड़ने के मामले में भी यूपी-बिहार की तुलना में बंगाल काफी आगे है।

गौरतलब है कि फिलहाल बैंक खातों को आधार से जोड़ने की 31 मार्च, 2018 तक की समय सीमा को सुप्रीम कोर्ट ने अनिश्चितकाल के बढ़ा दिया है। आधार मामले पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ सुनवाई कर रही है। अंतिम फैसला आने तक समयसीमा पर रोक जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी