धर्मतला से पांच लाख के जाली नोटों संग 2 गिरफ्तार

-कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को मिली सफलता जागरण संवाददाता कोलकाता लोकसभ्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 05:01 PM (IST)
धर्मतला से पांच लाख के जाली नोटों संग 2 गिरफ्तार
धर्मतला से पांच लाख के जाली नोटों संग 2 गिरफ्तार

-कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को मिली सफलता

जागरण संवाददाता, कोलकाता : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है। पांच लाख के जाली नोटों के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने जाल बिछाकर जीपी सरणी और एलके सरणी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो लोगों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 2 हजार वाले पांच लाख के जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम संजू साहा निवासी मालदा जिले के वैष्णवनगर इलाका तथा मोहम्मद उमर निवासी बिहार के पूर्णिया बताया। मैदान थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हेयर स्ट्रीट थाना क्षेत्र से सात लाख के जाली नोटों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा भी महानगर के अलग अलग इलाकों से काफी मात्रा में जाली नोट जब्त किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी