झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, फटी नाक

जागरण संवाददाता कोलकाता विधाननगर उत्तर थानांतर्गत करुणामई में शुक्रवार को किराए को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Aug 2019 05:20 PM (IST)
झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, फटी नाक
झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, फटी नाक

जागरण संवाददाता, कोलकाता : विधाननगर उत्तर थानांतर्गत करुणामई में शुक्रवार को किराए को लेकर यात्री और बस कंडक्टर के बीच हुए झगड़े को सुलझाने पहुंचे एक पुलिस कर्मी की नाक फट गयी। पुलिस पर हमला करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम अरिजीत गुप्ता और सुरजीत गुप्ता है। इसमें अरिजीत इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है, जबकि सुरजीत पांच सितारा होटल में काम करता है। दोनों रिश्ते में भाई हैं। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक इस दिन अरिजीत और सुरजीत कसबा से बस पकड़ कर करुणामयी पहुंचे थे। वहीं किराये को लेकर कंडक्टर के साथ उनका झगड़ा हो गया। यह देख पास ही ड्यूटी कर रहे एएसआइ मौके पर पहुंच गए। वे माजरा समझने की कोशिश ही कर रहे थे, थे युवकों में से एक ने घूंसा चला दिया, जो एएसआइ की नाक पर जा लगी। घूंसा लगते ही खून निकलने लगा। यह देख आस-पास मौजूद अन्य पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गए।

chat bot
आपका साथी