दुधमुंहे को छोड़कर रहस्यम ढंग से लापता हुई महिला

संवाद सूत्र, गोइलकेरा : गोइलकेरा प्रखंड के गोटाम्बा गांव में एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को घर पर अ

By Edited By: Publish:Sun, 21 Feb 2016 12:59 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2016 12:59 AM (IST)
दुधमुंहे को छोड़कर रहस्यम ढंग से लापता हुई महिला

संवाद सूत्र, गोइलकेरा : गोइलकेरा प्रखंड के गोटाम्बा गांव में एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को घर पर अकेला छोड़कर रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। जानकारी के अनुसार गांव का कमल लोहार रोजी-रोटी के लिए मुंबई में काम करता है। उसकी पत्नी लालमुनी अपने 11 महीने के बेटे शिवा के साथ गांव में रहती थी। कमल ने बताया कि रोज ही उसकी पत्नी से फोन पर बात होती थी। पिछले 3 फरवरी को जब उसने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया, तो किसी ने रिसीव नहीं किया। कई घंटे तक लगातार उसका फोन बजता रहा। फिर उसने अपने भाई कुजरी लोहार को फोन किया तो बताया गया कि उसकी पत्नी बच्चे को छोड़कर घर से गायब है। किसी अनहोनी की आशंका के कारण कमल 9 फरवरी को मुंबई से वापस गांव लौटा तो आसपास के लोगों ने पत्नी के गायब होने की बात बताई। इसके बाद परिजनों और महिला के घर वालों के साथ मिलकर लालमुनी की तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चल सका। कमल ने गोइलकेरा थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी