तोगड़िया पर प्रतिबंध के खिलाफ अदालत पहुंचा विहिप

जागरण संवाददाता, कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण त

By Edited By: Publish:Fri, 03 Apr 2015 06:31 AM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2015 03:19 AM (IST)
तोगड़िया पर प्रतिबंध के खिलाफ अदालत पहुंचा विहिप

जागरण संवाददाता, कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के राज्य में प्रवेश पर प्रतिबंध व गिरफ्तारी के फरमान के खिलाफ विहिप ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अपील दायर की है। इस पर शुक्रवार को सुनवाई की संभावना है। विहिप ने हाई कोर्ट के साथ रायगंज अदालत में भी मामला दायर किया है।

गौरतलब है कि बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से तोगड़िया के राज्य में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। साथ ही फरमान जारी किया गया था कि तोगड़िया प्रदेश में जल, थल या वायु मार्ग से भी प्रवेश करने का प्रयास करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राज्य सरकार के गृह सचिव बासुदेव बनर्जी ने सभी जिला प्रशासन को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए थे।

प्रदेश सरकार का आरोप है कि तोगड़िया के आने से राज्य में अशांति फैल सकती है और सांप्रदायिक सौहार्द व कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।

chat bot
आपका साथी