विस उप चुनाव के लिए तृणमूल उम्मीदवारों की घोषणा

By Edited By: Publish:Mon, 18 Aug 2014 03:41 AM (IST) Updated:Mon, 18 Aug 2014 01:21 AM (IST)
विस उप चुनाव के लिए तृणमूल उम्मीदवारों की घोषणा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने महानगर की चौरंगी व उत्तार 24 परगना की बसीरहाट दक्षिण सीट के लिए विधानसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। चौरंगी से सुदीप बंद्योपाध्याय की पत्नी नयना बंद्योपाध्याय और बसीरहाट दक्षिण से फुटबालर दिपेंदू विश्वास तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। तृणमूल कांग्रेस महासचिव मुकुल राय ने रविवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव में भी तृणमूल कांग्रेस की जीत होगी।

दोनों सीटों पर 13 सितंबर को उप चुनाव होगा। मतगणना 16 सितंबर को होगी और उसी दिन चुनाव नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि माकपा विधायक नारायण मुखोपाध्याय के निधन से बसीरहाट दक्षिण विधानसभा सीट रिक्त हुई है। तृणमूल कांग्रेस की निलंबित विधायक शिखा मित्रा के इस्तीफा देने से चौरंगी विधानसभा सीट रिक्त हुई है। सबसे पहले तृणमूल कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है।

तृणमूल कांग्रेस ने सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की अभिनेत्री पत्नी नयना बंद्योपाध्याय को को उम्मीदवार बना कर चमक पैदा की है। वैसे श्रीमती बंद्योपाध्याय एक बार तृणमूल कांग्रेस से ही विधायक रह चुकी हैं। अब देखना है कि भाजपा और वाममोर्चा तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के मुकाबले कब अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित करते हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार होने जा रहे दो विधानसभा क्षेत्रों का उप चुनाव राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। हर चुनाव में जीत दर्ज करनेवाली सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए यह उप चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है। लोकसभा चुनाव में दक्षिण बसीरहाट सीट पर भाजपा को बढ़त मिली थी। साथ ही चौरंगी विधानसभा क्षेत्र के कुछ इलाकों में भी भाजपा की बढ़त मिली है। इसे लेकर भाजपा उत्साहित है और 2016 के विधानसभा चुनाव के पहले उप चुनाव में ही खाता खोलने की तैयारी में है।

chat bot
आपका साथी