हजारों बच्चों ने पी दो बूंद जिदगी की

पश्चिम मेदिनीपुर जिले में रविवार को बच्चों के लिए जगह-जगह पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 06:59 PM (IST)
हजारों बच्चों ने पी दो बूंद जिदगी की
हजारों बच्चों ने पी दो बूंद जिदगी की

जागरण न्यूज नेटवर्क, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले में रविवार को बच्चों के लिए जगह-जगह पर पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।

मेदिनीपुर में जिला स्वास्थ्य कार्यालय में शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी पी. मोहन गांधी ने किया। इस मौके पर जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गिरिश चंद्र बेरा, उप मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रवींद्रनाथ साहा, पूर्व नपाध्यक्ष प्रणव बसु, पूर्व सभासद मउ राय समेत काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। डॉ. गिरिश चंद्र बेरा ने कहा कि बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कुल 4104 केंद्र बनाए गए थे, जबकि 302 किट् वितरण केंद्र बनाया गया था। हजारों की संख्या में बच्चों ने पल्स पोलियो की खुराक पी है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को दिन पल्स पोलियो का खुराक नहीं मिल पया है, उन बच्चों को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर खुराक पिलाएंगे। यह अभियान 11 मार्च से 13 मार्च तक चलाया जाएगा। इधर खड़गपुर में भी नगरपालिका व रेल क्षेत्रों में पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए सैकड़ों जगहों पर शिविर का आयोजन किया गया था। काफी तादाद में अभिभावकों ने शिविर में आकर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। वार्ड-21 स्थित गांधी नगर में भी इस दिन शिविर का आयोजन कर काफी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। इसके अलावा ओल्ड सेटलमेंट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भी शिविरों का आयोजन कर सैकड़ों बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक दिया गया।

chat bot
आपका साथी