पलसा ¨हसा में छह गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के पलसा गा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 04:28 PM (IST)
पलसा ¨हसा में छह गिरफ्तार
पलसा ¨हसा में छह गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के पलसा गांव में विगत बुधवार की शाम हुई राजनैतिक झड़प में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि विगत बुधवार की शाम उक्त गांव में दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें सात लोगों को चोटें आई। मामला टीएमसी बनाम भाजपा के बीच का बताया गया। अलबत्ता दोनों दलों के पदाधिकारी इस पर चुप्पी साधे रहे। किसी भी खेमे की ओर से घटना की जिम्मेदारी नहीं ली गई। न तो झड़प का संपर्क सांगठनिक मसलों से बताया गया। इसके बावजूद पिछले 24 घंटों के दौरान अभियान चला कर पुलिस ने पांच महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में और गिरफ्तारियों की संभावना जताई गई। पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा कि मामले की पूरी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी