मेदिनीपुर पहुंची केंद्रीय सुरक्षा टीम

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में आगामी 16 जुलाई को होने वाली

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 06:53 PM (IST)
मेदिनीपुर पहुंची केंद्रीय सुरक्षा टीम
मेदिनीपुर पहुंची केंद्रीय सुरक्षा टीम

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में आगामी 16 जुलाई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को विशेष केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों की टीम शहर पहुंची। कड़ी सतर्कता के बीच जवानों ने सभास्थल व अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।

कोलकाता से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचे जवानों की टीम पहले स्थानीय कॉलेजिएट मैदान पहुंची। इस दौरान भाजपा नेताओं को भी जायजा स्थल के आस-पास नहीं आने दिया गया।यहां तक कि उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ करा दिए गए। करीब तीन घंटे तक मैदान का बारीक निरीक्षण करने के बाद सुरक्षाकर्मी आइटीआइ स्थित हेलीपैड मैदान और पुलिस लाइन भी गए और वस्तुस्थिति का आकलन किया। इसके बाद जवानों की टीम कोलकाता लौट गई। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के स्तर पर भी कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां चलती रही। ग्वालतोड़ समेत जनपद के कई हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों से 16 जुलाई की रैली में शामिल होने की अपील करते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष समित दास ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं व जनता में भारी उत्साह है।

chat bot
आपका साथी