गणतंत्र बचाओ यात्रा को हुई ओबीसी मोर्चा की बैठक

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के चांदड़ा में भाजपा की जि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 24 Nov 2018 06:50 PM (IST)
गणतंत्र बचाओ यात्रा को हुई ओबीसी मोर्चा की बैठक
गणतंत्र बचाओ यात्रा को हुई ओबीसी मोर्चा की बैठक

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के चांदड़ा में भाजपा की जिला ओबीसी मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी व सदस्यों को लेकर पार्टी की ओर से शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। स्थानीय निजी सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में काफी तादाद में ओबीसी मोर्चा से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सपन पाल, जिला भाजपा अध्यक्ष समित दास, जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विकास महतो आदि नेता बैठक में मौजूद रहे। राज्य में गणतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर पार्टी की ओर से आयोजित रथयात्रा की तैयारियों पर इस बैठक में चर्चा व विचार-विमर्श किया गया। रथयात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा की ओबीसी मोर्चा से जुड़े सभी पदाधिकारी व सदस्यों को अभी से ही जिले में व्यापक पैमाने पर प्रचार अभियान चलाने की अपील नेताओं ने की। जिला भाजपा अध्यक्ष समित दास ने कहा कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले में रथयात्रा का प्रवेश 8 जनवरी को होगा। रथयात्रा को जिले के विभिन्न शहर व गांवों में घुमाया जाएगा। इस दौरान कई जगहों पर सभा व जुलूस का आयोजन भी पार्टी की ओर से किया जाएगा। रथयात्रा को सफल बनाने हेतु ओबीसी मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी