स्वामी चिदानंद की निर्वाण तिथि पालित

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के निगमानंद आश्रम द्वारा सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 06:48 PM (IST)
स्वामी चिदानंद की निर्वाण तिथि पालित
स्वामी चिदानंद की निर्वाण तिथि पालित

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के निगमानंद आश्रम द्वारा सोमवार को स्वामी चिदानंद सरस्वती परमहंस देव की निर्वाण तिथि उत्सव धूमधाम से पालन किया गया। इस अवसर पर आश्रम की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई।

आश्रम के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वामीजी अपने गुरु ज्ञानानंद सरस्वती के तीसरे शिष्य थे। उन्होंने ही यह आश्रम बनवाया था। शहर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनका स्वामीजी से गहरा लगाव रहा है। लिहाजा इस तिथि को हम बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। उनके महासमाधि ग्रहण तिथि उत्सव के दिन सुबह मंगलाचरण फिर गीता पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल भक्तों ने शहर के विभिन्न भागों की परिक्रमा की। अन्नकूट का आयोजन किया गया। शाम को आश्रम परिसर में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें हर वर्ग के प्रतिभागियों के लिए कोई न कोई स्पर्धा रखी गई थी।

chat bot
आपका साथी