नवजागरण का प्रतीक है कन्याश्री योजना : बंद्योपाध्याय

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने नारी सशक्तिकरण, कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 07:01 PM (IST)
नवजागरण का प्रतीक है कन्याश्री योजना : बंद्योपाध्याय
नवजागरण का प्रतीक है कन्याश्री योजना : बंद्योपाध्याय

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने नारी सशक्तिकरण, कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ जो शंखनाद किया था। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कन्याश्री योजना इसी नवजागरण की अगली कड़ी और प्रतीक है। यह बात पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर विमान बंद्योपाध्याय ने कही। शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल के वीर¨सहपुर स्थित विद्यासागर के जन्म स्थान पर आयोजित विद्यासागर मेले का उद्घाटन करते हुए उन्होंने ये बातें कही।

इस अवसर पर सांसद दीपक अधिकारी, फिल्म अभिनेत्री देवश्री राय, घाटाल के एसडीओ पिनाकी रंजन प्रधान आदि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने नारी कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी वजह से ही नारी से जुड़ी वे तमाम बुराइयां दूर हो सकीं, जो तात्कालीन समाज में जहर की तरह घुली-मिली थी। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कन्याश्री योजना भी इसी नवजागरण का प्रतीक है। जिसे समूचे विश्व में सराहा जा रहा है। यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कदम है। आयोजकों ने कहा कि विद्यासागर मेला आगामी 10 जनवरी तक चलेगा। मेला प्रांगण में हस्तशिल्प व कुटीर शिल्प के कई स्टॉल लगाए गए हैं। कला-संस्कृति को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

chat bot
आपका साथी