मदरसा बोर्ड परीक्षा में पूर्व मेदिनीपुर का उम्दा प्रदर्शन

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत शैक्षणिक हलकों में शुक्रवार को मदरसा बोर्ड परिणा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 06:48 PM (IST)
मदरसा बोर्ड परीक्षा में पूर्व मेदिनीपुर का उम्दा प्रदर्शन
मदरसा बोर्ड परीक्षा में पूर्व मेदिनीपुर का उम्दा प्रदर्शन

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत शैक्षणिक हलकों में शुक्रवार को मदरसा बोर्ड परिणाम चर्चा में बना रहा। राज्य में जिले के विद्र्याथियों की उपलब्धियों की खासी चर्चा रही। जानकारी के मुताबिक हाई मदरसा बोर्ड परीक्षा में कांथी के दिमागेड़िया वेलफेयर मदरसा के दो छात्रों सैयद शानू अली व मोहम्मद युसूफ ने 90 से अधिक फीसद अंक हासिल किए हैं। सैयद शानू अली ने 93.25 फीसद अंकों के साथ कुल प्राप्तांक 746 जबकि मोहम्मद यूसुफ ने 92.50 फीसद अंकों के साथ कुल 740 अंक हासिल किए हैं। इस आधार पर शानू का राज्य परीक्षा परिणाम में संभावित चौथा, जबकि यूसुफ का संभावित नौवां स्थान आंका जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को कांथी में हर्ष का वातावरण देखा गया। शनिवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाने की संभावना जताई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अमीनुल एहसान ने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर ऐसा ही अनुमान है। समीक्षा कार्य चल रहा है। जल्द ही स्थायी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी