दीघा में मिले चीनी पर्यटक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पर्यटननगरी दीघा में शनिवार को पत्थरों के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:16 PM (IST)
दीघा में मिले चीनी पर्यटक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दीघा में मिले चीनी पर्यटक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पर्यटननगरी दीघा में शनिवार को पत्थरों के बीच से बरामद चीनी पर्यटक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे चार दिनों के रिमांड पर भी लिया गया है।

शनिवार को दीघा स्थित समुद्री तट पर चीनी नागरिक को पत्थरों के बीच फंसा पाया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे बरामद कर पूछताछ शुरू की तो उसने अपना नाम एमवी ¨पग बताया। हालांकि पुलिस को यह उसके वास्तविक नाम होने का संदेह है। उसने यह भी बताया कि वह चीन से नेपाल होते हुए दीघा पहुंचा। वह समुद्र में तैरने का शौकीन है, लेकिन इस बीच वह पत्थरों में फंस गया। उसने अपना दो बैग गुम हो जाने की बात भी कही। जिसमें उसका पासपोर्ट व वीसा आदि होने का दावा उसकी ओर से किया गया। हालांकि पुलिस को उसकी बातों में विरोधाभास नजर आ रहा है, क्योंकि पुलिस को शक है कि चीनी नागरिक तैरना जानता है। फिर भी उसके पत्थरों के बीच फंसने के दावे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कांथी (ग्रामीण) के अपर पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बसु ने कहा कि रविवार को कांथी अदालत में पेश कर रिमांड याचिका दायर की गई। अदालत द्वारा चार दिनों का रिमांड मंजूर किया गया। हिरासत में पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं वह गलत इरादे से तो देश में नहीं घुसा।

chat bot
आपका साथी