कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस

पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शनिवार को भाजपा का स्थापना समारोह का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 05:51 PM (IST)
कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस
कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शनिवार को भाजपा का स्थापना समारोह का पालन विभिन्न जगहों पर किया गया। मेदिनीपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान सांगठनिक ध्वज जिला भाजपा अध्यक्ष समित दास ने फहराया। महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया।

खड़गपुर के गोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित स्थापना समारोह में निफ्टू के जिला पर्यवेक्षक मोहम्मद नाजिर हुसैन, निफ्टू की सहयोगी दे बाजार संगठन की खड़गपुर शाखा के सचिव मनोज प्रसाद समेत काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। भाजपा की उत्तर मंडल कमेटी की ओर से मलिचा स्थित दलीय कार्यालय में स्थापना समारोह का पालन किया गया। दलीय कार्यालय में पार्टी ध्वज उत्तर मंडल कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने फहराया। मध्य मंडल कमेटी की ओर से स्थापना समारोह का आयोजन ओल्ड सेटलमेंट स्थित दलीय कार्यालय में किया गया। समारोह में मध्य मंडल कमेटी अध्यक्ष पी. सोमनाथन, श्री राव, किशोर कुमार समेत काफी लोग उपस्थित थे। भाजपा की दक्षिण मंडल कमेटी कमेटी द्वारा भी विभिन्न जगहों पर स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में दलीय कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी