माकपा व एसयूसीआइ ने लगाया वाम साहित्य स्टाल

दुर्गोत्सव के दौरान हर वर्ष की तरह इस साल भी पश्चिम मेदिनीपुर जि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 05:59 PM (IST)
माकपा व एसयूसीआइ ने लगाया वाम साहित्य स्टाल
माकपा व एसयूसीआइ ने लगाया वाम साहित्य स्टाल

जागरण संवाददाता, खड़गपुर :

दुर्गोत्सव के दौरान हर वर्ष की तरह इस साल भी पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में माकपा व एसयूसीआइ की ओर से स्टांल लगाकर वाम साहित्य का प्रचार किया गया। माकपा की ओर से खरीदा के अलावा नीमपुरा, इंदा व प्रेमबाजार में स्टाल लगाया गया था। जबकि एसयूसीआइ की ओर से ट्रैफिक में स्टाल लगाकर वाम साहित्य का प्रचार किया गया, लेकिन माकपा की ओर से इस वर्ष बोगदा में कोई स्टाल नहीं लगाया गया। इसके पहले माकपा की ओर से बोगदा में बड़े स्तर पर स्टाल लगाकर वाम साहित्य का प्रचार किया जाता था। स्टालों का जिला माकपा सचिव के मार्फत उद्घाटन भी कराया जाता था, लेकिन इस वर्ष स्टाल को लेकर कोई उद् घाटन समारोह का आयोजन भी नहीं किया गया। खड़गपुर के माकपा नेता अनिल दास ने कहा कि पार्टी की ओर से कतिपय कारणों से बोगदा में स्टाल नहीं लगाया गया, लेकिन खरीदा, इंदा व प्रेमबाजार में स्टाल लगाया गया था। दुर्गोत्सव के दौरान लोगों की उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर माकपा की ओर से दलीय नीतियों व आदर्शों के विषय में प्रचार का अच्छा साधन वाम साहित्य स्टाल है। इसलिए हमलोग हर वर्ष दुर्गोत्सव के दौरान वाम साहित्य स्टाल लगाते हैं। स्टालों में वाम साहित्य के अलावा बच्चों के मनोरंजन के साथ ही करियर सम्बंधी पुस्तकें भी रखी जाती है।

chat bot
आपका साथी