फिलहाल प्रतीक्षा पर जो दे रही भाजपा

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत राजनीतिक हलकों में विरोधी दलों की आक्रामकता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:57 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:57 PM (IST)
फिलहाल प्रतीक्षा पर जो दे रही भाजपा
फिलहाल प्रतीक्षा पर जो दे रही भाजपा

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत राजनीतिक हलकों में विरोधी दलों की आक्रामकता के बीच भाजपा फिलहाल प्रतीक्षा पर जोर दे रही है। परिस्थितियों के विश्लेषण के बाद आक्रामकता का जवाब देने की रणनीति पार्टी नेताओं ने तय की है।

पेट्रो पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि के बीच विरोधी दलों की बढ़ती आक्रामकता की आंच भाजपा कार्यकर्ता गहराई से महसूस कर रहे हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा है कि इसकी बदौलत विरोधी जनता में माहौल तैयार करने में कामयाब हो सकते हैं, लेकिन इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए नेतृत्व अभी प्रतीक्षा करने पर जोर दे रहा है, क्योंकि बड़े वर्ग का मानना है कि महंगाई को लेकर लोगों में पहले ही विद्रूप प्रतिक्रिया हो रही है। उस पर शासक दल टीएमसी लेकर वामपंथी दल तक इस मुद्दे पर खासे सक्रिय हो चुके हैं। लिहाजा तत्काल प्रतिक्रिया करना उचित नहीं होगा। इसके स्थान पर नियोजित रणनीति बना कर जनता के बीच जाने को संगठन का बड़ा वर्ग श्रेयस्कर मान रहा है। इसके स्थान पर पार्टी कार्यकर्ता राज्य से जुड़े अन्यान्य मुद्दों पर फोकस बनाए रखने पर जोर दे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष समित दास ने कहा कि फिलहाल नियमित गतिविधियां चल रही है। हमारा ध्यान हालिया हमले की घटना पर है। जो ¨चता विषय है। अन्यान्य मुद्दों पर आगे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

chat bot
आपका साथी