पश्चिम मेदिनीपुर 31 को पहुंचेगी भाजपा की रथयात्रा

भाजपा की ओर से निकाले जा रही लोकतंत्र बचाओ रथयात्रा आगामी 31 नवंबर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 06:32 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 06:32 PM (IST)
पश्चिम मेदिनीपुर 31 को पहुंचेगी भाजपा की रथयात्रा
पश्चिम मेदिनीपुर 31 को पहुंचेगी भाजपा की रथयात्रा

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : भाजपा की ओर से निकाले जा रही लोकतंत्र बचाओ रथयात्रा आगामी 31 नवंबर को पश्चिम मेदिनीपुर जिले में पहुंचेगी। इसके लिए जिले के पांच स्थानों पर प्रचार सभाएं भी की जाएंगी। गुरुवार को मेदिनीपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में इस आशय की घोषणा पार्टी जिलाध्यक्ष समित दास ने की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं में देवाश्री रायचौधरी, कमाल हुसैन, धीमान कोले, कृष्णपद बसु, शुभजीत राय, अरूप दास आदि शामिल रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ रथयात्रा आयोजित की जा रही है। यह रथयात्रा पश्चिम मेदिनीपुर जिले की सीमा में 31 नवंबर को प्रवेश करेगी। रथयात्रा के प्रचार के लिए जिले के पांच प्रमुख हिस्सों में पार्टी की सभाएं होंगी। हर सभा में कोई न कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता मुख्य वक्ता होगा। उन्होंने कहा कि केशियाड़ी में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। इस बाबत वार्ता चल रही है। सहमति मिलते ही इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। अन्यान्य राष्ट्रीय नेताओं से कार्यक्रम मिलने के बाद उनकी तिथिवार घोषणा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी