भाजपा की दक्षिण मंडल कमेटी की हुई बैठक

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के इंदा स्थित एक लॉज में भारतीय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 May 2017 11:16 AM (IST) Updated:Tue, 30 May 2017 11:16 AM (IST)
भाजपा की दक्षिण मंडल कमेटी की हुई बैठक
भाजपा की दक्षिण मंडल कमेटी की हुई बैठक

संवाद सहयोगी, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के इंदा स्थित एक लॉज में भारतीय जनता पार्टी की दक्षिण मंडल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिम मेदिनीपुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सुमित कुमार दास, महासचिव सोमेन तिवारी, शुभजीत राय, दक्षिण मंडल भाजपा के अध्यक्ष उत्तम बेरा, महासचिव जयंत बनर्जी, चिरंजीत ¨सह सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। बैठक के दौरान सांगठनिक सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सात से 23 जून तक दक्षिण मंडल के विभिन्न क्षेत्रों पर बूथ चलो अभियान शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। बूथ चलो अभियान के दौरान आम लोगों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने व इसका लाभ सभी लोगों को दिलाने का फैसला भी लिया गया है। बैठक में शामिल भाजपा की दक्षिण मंडल कमेटी के महासचिव जयंत बनर्जी ने कहा कि सात से 23 जून तक हम लोग विभिन्न जगहों पर जाकर आम नागरिकों को केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं व सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। जो लोग सरकारी विकास योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएं है, ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की कोशिश हम लोग करेंगे। इसके लिए रविवार की शाम को इंदा में दक्षिण मंडल भाजपा कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कमेटी से जुड़े सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी