जयंती पर याद आए स्वतंत्रता सेनानी मास्टर दा

स्वाधीनता सेनानी सूर्यसेन (मास्टर दा) की 125वीं जयंती का पालन पश्चिम मेदिनी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 06:27 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 06:27 PM (IST)
जयंती पर याद आए स्वतंत्रता सेनानी मास्टर दा
जयंती पर याद आए स्वतंत्रता सेनानी मास्टर दा

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : स्वाधीनता सेनानी सूर्यसेन (मास्टर दा) की 125वीं जयंती का पालन पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सदर प्रखंड के चुआडांगा हाईस्कूल में गुरुवार को किया गया। स्कूल परिसर में प्रतिष्ठित सूर्यसेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष गनी इस्माइल मल्लिक, प्रधान शिक्षक शुभेंदु सिन्हा, मातुआर मल्लिक, सुदीप कुमार खाड़ा समेत तमाम शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

शुभेंदु सिन्हा ने कहा कि स्वाधीनता सेनानी सूर्यसेन को सभी लोग प्यार से मास्टर दा कहकर पुकारते थे। उनका जन्म बांग्लादेश के चट्टग्राम में हुआ था। उस समय यह क्षेत्र भी भारत के अधीन था। अंग्रेजों के राज से देश को मुक्त कराने के लिए सूर्यसेन ने भी अपने सहयोगियों के साथ लंबी लड़ाई लड़ी। कई बार उन्हें कैद किया गया, लेकिन उन्होंने पूरी साहस व उत्साह के साथ अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष को जारी रखा। हमलोग हर वर्ष स्वाधीनता सेनानी सूर्यसेन की जयंती का पालन कर विद्यार्थियों को उनके बताए रास्ते पर चलकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देते हैं। स्वाधीनता सेनानी की जयंती को लेकर खड़गपुर के इंदा स्थित सूर्यसेन चौक पर भी प्रतिष्ठित सूर्यसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।

chat bot
आपका साथी