अवैध शराब बिक्री के मामले में 30 गिरफ्तार

पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत विभिन्न जगहों पर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Sep 2019 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 06:58 AM (IST)
अवैध शराब बिक्री के मामले में 30 गिरफ्तार
अवैध शराब बिक्री के मामले में 30 गिरफ्तार

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत विभिन्न जगहों पर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। नंदीग्राम, हल्दिया, कांथी, एगरा, तमलुक आदि जगहों पर पुलिस की ओर से गुरुवार को अभियान चलाकर 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान काफी मात्रा में अवैध शराब को जब्त कर इसे नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक बी. सोलोमन नेश कुमार ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री के आरोप में विशेष अभियान चलाकर 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस की ओर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान अभी और कुछ दिनों तक चलाया जाएगा। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत विभिन्न जगहों पर कई लोग लंबे अरसे से अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। इस बाबत मिल रही शिकायतों के बाद बड़े स्तर पर मुहिम चलाने का निर्णय पुलिस प्रशासन की ओर से लिया गया। इधर पुलिस की कार्रवाई को लेकर नागरिकों ने भी प्रसन्नता जताई है। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को इस प्रकार का विशेष अभियान नियमित रूप से चलाना चाहिए, ताकि अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लग सके।

chat bot
आपका साथी