सिंहानिया चाय बागान में तेंदुए का आतंक

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: डुवार्स के सिंहानिया चाय बागान के श्रमिकों में तेंदुए का आतंक देखा जा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 05:12 PM (IST)
सिंहानिया चाय बागान में तेंदुए का आतंक
सिंहानिया चाय बागान में तेंदुए का आतंक

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: डुवार्स के सिंहानिया चाय बागान के श्रमिकों में तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है। श्रमिकों के बकरी, मुर्गी, बछड़ा नियमित रूप से तेुंदए के पेट में जा रहा है। बागान के सब स्टॉफ रामचंद्र सुरी ने कहा कि सोमवार बागान के श्रमिक उत्तम धोरी के बछड़े को तेंदुए ने मार डाला था। तेंदुए के आतंक के चलते ही शाम होते ही श्रमिक अपने पालतू पशुओं को घर ले जाते हैं। सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। इसलिये चाय श्रमिकों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इस बारे में बागान प्रबंधकों से बात नहीं हो पाई है। दलगांव रेंज के रेंजर राजीव दे ने कहा कि बागान प्रबंधन की तरफ से चिट्ठी देने पर पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार इलाके में तेंदुए का आंतक देखा जा चुका है। बार-बार वन विभाग से शिकायत करने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी