राशन सामग्री पाने की होड़ में दिखा शारीरिक दूरी का उल्लंघन

-समाजसेवियों ने कार्यक्रम किया रद्द पुलिस को किया सूचित संवाद सूत्रजयगांव जयगाव के सुपर माक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Apr 2020 07:04 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 07:04 PM (IST)
राशन सामग्री पाने की होड़ में दिखा शारीरिक  दूरी का उल्लंघन
राशन सामग्री पाने की होड़ में दिखा शारीरिक दूरी का उल्लंघन

-समाजसेवियों ने कार्यक्रम किया रद्द, पुलिस को किया सूचित

संवाद सूत्र,जयगांव: जयगाव के सुपर मार्केट इलाके में मंगलवार को समाजसेवियों की ओर से राहत सामग्री वितरण का आयोजन किया गया था। करीब 300 लोगों के लिए इंतजाम किया गया था। लेकिन राहत सामग्री पाने के लिए काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी थी, जिसे संभालना मुश्किल हो गया था। लोग राशन सामग्री पाने के लिए शारीरिक दूरी का ताख पर रखकर एक दूसरे से सटकर कतार में खड़े दिखे। इधर लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजको के द्वारा कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया एवं तत्काल इसकी सूचना जयगाव थाना को दी। जयगाव थाना प्रभारी दीपाकर शाहा ने कहा कि जयगाव के सुपर मार्केट इलाके में कुछ लोगों के द्वारा राशन बांटे जाने का कार्यक्रम होना था, मगर इससे पूर्व ही वर्ह लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहा पहुंची गई एंव लोगों को वहा से हटाकर इस कार्यक्रम को बंद करवा दिया।

कैप्शन : राशन के लिए लोगों की भीड़

chat bot
आपका साथी