सोशल मीडिया के प्रयोग को लेकर छात्रों को किया जागगरूक

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया। सोशल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Jul 2018 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 30 Jul 2018 06:16 PM (IST)
सोशल मीडिया के प्रयोग को लेकर छात्रों को किया जागगरूक
सोशल मीडिया के प्रयोग को लेकर छात्रों को किया जागगरूक

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया। सोशल मीडिया से छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए ही स्कूल-स्कूल में अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को कोनपाकुरी विवेकानंद उच्च माध्यमिक स्कूल में चर्चा सभा का आयोजन किया गया था। इसके बाद छात्र-छात्राओं को लेकर एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। आज के कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया के अच्छाई व बुराई के बारे में छात्र-छात्राओं को आवश्यक जानकारियां दी। वर्तमान समय में छात्र पढ़ाई से ज्यादा मोबाइल पर ध्यान दे रहे हैं। मैदान में खेल व लाइब्रेरी में छात्रों की दिलचस्पी नहीं देखने को मिल रही है। इन दिनों अभिभावकों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। पाबंदी के बावजूद 18 वर्ष से नीचे के छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया के प्रतिबंधित साइड का इस्तेमाल कर रहे हैं। फलस्वरूप छात्र मानसिक दबाव में रहते हैं, लेकिन उसको जाहिर नहीं कर पाते हैं। प्रतिदिन छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया का शिकार होकर प्रताड़ित हो रहे हैं। आत्महत्या की कई मामले आ चुके हैं। इस समस्या से मुकाबला करने के लिए ही जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इस कार्य के लिए एक सीडी भी प्रकाशित की गई है।

chat bot
आपका साथी