जलपाईगुड़ी से कोलकाता तक आज से विशेष बस

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में बाढ़ के कारण रेल आवाजाही बि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Aug 2017 09:59 PM (IST) Updated:Wed, 16 Aug 2017 09:59 PM (IST)
जलपाईगुड़ी से कोलकाता तक आज से विशेष बस
जलपाईगुड़ी से कोलकाता तक आज से विशेष बस

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में बाढ़ के कारण रेल आवाजाही बिल्कुल ठप सी हो गई है। काफी संख्या में लोग कोलकाता नहीं जा पा रहे हैं। इन हालातों में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर गुरुवार से जलपाईगुड़ी एनबीएसटीसी के शांतिपाड़ा से कोलकाता तक बस सेवा शुरू की जा रही है। सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक डिपो से 55 सीटों वाली दो सरकारी बस कोलकाता के लिए रवाना होगी। उक्त सेवा अस्थाई है। रेल बंद होने के कारण ही परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर तत्काल ही बस सेवा शुरू की जा रही है। दक्षिण दिनाजपुर में सरकारी बस आवाजाही भी बंद है। इसलिये यात्रियों को कोलकाता तक की टिकट दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी