माल ब्लॉक के दो ग्राम पंचायत में बोर्ड गठन प्रक्रिया संपन्न

- क्रांति में बोर्ड गठन के दौरान भाजपा व तृणमूल में मारपीट, चार घायल संवाद सूत्र, मालबा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 07:32 PM (IST)
माल ब्लॉक के दो ग्राम पंचायत में बोर्ड गठन प्रक्रिया संपन्न
माल ब्लॉक के दो ग्राम पंचायत में बोर्ड गठन प्रक्रिया संपन्न

- क्रांति में बोर्ड गठन के दौरान भाजपा व तृणमूल में मारपीट, चार घायल

संवाद सूत्र, मालबाजार: गुरुवार को माल ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में बोर्ड गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई। दोनों जगहों पर तृणमूल कांग्रेस का प्रधान बना। इस दिन चापडांगा ग्राम पंचायत में शांतिपूर्वक ही बोर्ड गठन हुआ लेकिन क्रांति ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच काफी विवाद हुआ। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल चाल लोग घायल हुए। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड गठन के बाद तृणमूल कांग्रेस की ओर से रैली निकाली गई। तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोर्ड गठन के दौरान नहीं कार्यालय के भीतर नहीं घुसने देने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर अपना विरोध जता रहे थे। इसी दौरान दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें भाजपा के तीन व तृणमूल कांग्रेस एक समर्थक घायल हुए हैं।

माल मंडल के भाजपा नेता पंकज तिवारी ने कहा कि उनके पंचायत सदस्यों को बोर्ड गठन के दौरान घुसने नहीं दिया गया। इसका विरोध करने पर तृणमूल के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता पंचानन राय ने कहा कि भाजपा गलत व बेबुनियाद आरोप लगा रही है। तृणमूल के रैली के दौरान भाजपा के लोगों द्वारा हमला किया गया था।

chat bot
आपका साथी