जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

- जलपाईगुड़ी में निकाली गई शोभायात्रा वीरपाड़ा में विधायक ने बांटा कंबल जागरण टीम जलप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 06:55 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस
जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

- जलपाईगुड़ी में निकाली गई शोभायात्रा, वीरपाड़ा में विधायक ने बांटा कंबल जागरण टीम, जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार समेत पूरे डुवार्स इलाक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर रविवार को जलपाईगुड़ी नगरपालिका भवन के सामने से एक शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के बड़े पोस्ट ऑफिस मोड़ के कार्यालय के सामने आकर समाप्त हुई। इसमें जलपाईगुड़ी नगरपालिका के प्रशासनिक मंडल की चेयरपर्सन पापिया पाल, प्रशासक बोर्ड के वाइस चेयरमैन संदीप महतो, सैकत चटर्जी, प्रशासक बोर्ड के दूसरे सदस्य और अधिकारी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर जलपाईगुड़ी जिला भाजपा की ओर से भी नेताजी की जयंती मनाई गई। इस दिन शहर के डीबीसी रोड स्थित जिला कार्यालय में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नेताजी की जयंती पर वार्ड में टेबलो और शोभायात्रा निकाली गई। नेताजी को याद करते हुए गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

वीरपाड़ा में नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटी गई। इस मौके पर विधायक मनोज तिग्गा मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन मदारीहाट ब्लॉक कमेटी और 16 मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

दूसरी ओर अलीपुरदुआर जिला प्रशासन के द्वारा नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर आज जिला प्रशासनिक भवन डुवार्स कन्या में सुभाष उत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन अलीपुरद्वार जिला युवा कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा अयोजिय किया गया था। इस मौके पर संगीत, नृत्य और परिचर्चा आदि का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर अलीपुरद्वार के जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार मीना, जिला पुलिस अधीक्षक वाई रघुबंशी, जिला परिषद अध्यक्ष शीला दास सरकार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। आज के दिन अलीपुरद्वार के राजनातेक रंग भी लिया हुआ था। अलीपुरद्वार के विधायक सुमन काजीलाल ने कहा कि 23 जनवरी को हर कोई सम्मान के साथ मनाना चाहता है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इसके बावजूद यहां इतने बड़े रूप में कार्यक्रम कर बच्चों को शामिल करना उचित नहीं है। वहीं सरकारी विभाग के अधिकारी सुचि भूषण समद्दर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नेताजी की जयंती मनाई जा रही है । इस दिन सीमित रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

चामुर्ची में भी राज्य सरकार के युवा कल्याण एवं क्रीड़ा विभाग की ओर से विभिन्न जगह में सुभाष उत्सव कार्यक्रम के जरिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसके तहत बानरहाट बांग्ला हाई स्कूल के परिसर में बने सुभाष उद्यान में नेताजी सुभाष चंद्र के जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बानरहाट ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रह्लाद विश्वास, पंचायत समिति सभापति सीमा चौधरी सहित कई गणमान्य एवं समाजसेवी व्यक्ति गण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धाजलि दी गई। स्वाधीनता संग्राम के महानायक एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक जननायक सुभाष चंद्र बोस के स्मरण में कई कार्यक्रम करते हुए उनके देश के प्रति दी गई योगदान के बारे में वक्तव्य रखा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रह्लाद विश्वास ने बताया नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है। उन्होंने आजादी की लड़ाई में जिस तरह से देशवासियों को एकजुट करते हुए अपनी सक्रिय भूमिका को प्रस्तुत किया। वह अपने आप में एक अतुलनीय उदाहरण है।

chat bot
आपका साथी