सिनी की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ

संवादसूत्र नागराकाटा नागराकाटा के आगनबाड़ी केन्द्र में गैर सरकारी संस्था सिनी के ओर से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 08:21 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 06:42 AM (IST)
सिनी की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ
सिनी की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ

संवादसूत्र, नागराकाटा : नागराकाटा के आगनबाड़ी केन्द्र में गैर सरकारी संस्था सिनी के ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दिन यह कार्यक्रम ग्रासमोड़ चाय बागान के टेंकी लाइन आगनबाड़ी केन्द्र नंबर 267 में आयोजित हुआ। इस दिन कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्णकाती दास और नागराकाटा पंचायत समिति के सहकारी अध्यक्ष सुरेश उराव ने किया। कार्यक्रम दीप जलाकर अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सिनी कार्यकर्ता सुनिता ठाकुरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ को बेहतर करना है। इसलिए आज से सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिला, बच्चें, माताओं को लेकर पोषण युक्त भोजन के विषय में जागरूक किया गया है। इस कार्य से इलाके की मां अपने बच्चों के प्रति जागरूक हो सके। आज भी बहुत सारे बच्चे पौष्टिक आहार के अभाव में वंचित होकर विभिन्न रोग से ग्रसित होकर उनका शारीरिक विकास नहीं हो पा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी माताओं को अपने बच्चों के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्णकाती दास, आगनबाड़ी सुपर वाइजर गौरी दास, नागराकाटा पंचायत समिति के सहकारी अध्यक्ष सुरेश उराव, पंचायत सदस्य बबली एक्का, व आंगनकर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी