दिन दहाड़े तेंदुआ दिखने से श्रमिकों में हड़कंप

संवाद सूत्र नागराकाटा दिन दहाड़े बागान इलाके के श्रमिक मोहल्ले में तेंदुए को घूमते देखा जा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 06:20 AM (IST)
दिन दहाड़े तेंदुआ दिखने से श्रमिकों में हड़कंप
दिन दहाड़े तेंदुआ दिखने से श्रमिकों में हड़कंप

संवाद सूत्र, नागराकाटा: दिन दहाड़े बागान इलाके के श्रमिक मोहल्ले में तेंदुए को घूमते देखा जा रहा है। मैदानों से बकरी गायब हो रही है। फलस्वरूप बागान के श्रमिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। श्रमिक परिवार डर के कारण बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। यहां तक कि स्कूल जाने से भी मना कर रहे हैं। यह घटना किलकोट चाय बागान की है। काफी शिकायत व मांगों के बाद बागान के 5 नंबर लाइन के जहादी मैदान इलाके में में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। शनिवार रात को बागान के बासा लाइन के आधो उरांव के घर से तेंदुए ने एक बकरी को अपना शिकार बनाया। लोगों के चिल्लाने पर बकरी छोड़कर तेंदुआ भाग गया, लेकिन तब तक बकरी मर चुकी थी। बागान के ग्राम पंचायत सदस्य सुनीता माझी ने कहा कि गत कई दिनों से दिन के समय में तेंदुआ को देखा जा रहा है। श्रमिकों को ध्यान में रखकर ही बागान में पिंजरा लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी