आनंदचंद्र व फालाकाटा कॉलेज में अस्थायी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

- कोलकाता में राजपथ विकास भवन एवं नवान्न में कर्मचारी पहले भी कर चुके है आंदोलन जागरण्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:24 AM (IST)
आनंदचंद्र व फालाकाटा कॉलेज में अस्थायी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
आनंदचंद्र व फालाकाटा कॉलेज में अस्थायी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

- कोलकाता में राजपथ, विकास भवन एवं नवान्न में कर्मचारी पहले भी कर चुके है आंदोलन

जेएनएन, जलपाईगुड़ी/फालाकाटा : कर्मचारियों के स्थायीकरण एवं 60 साल तक नौकरी बरकरार रखने की मांग को लेकर बुधवार को पश्चिम बंग कालेज केजुवल एम्प्लाइज समिति के सदस्यों ने धरना दिया। बुधवार को जलपाईगुड़ी के आनंदचंद्र कॉलेज में यह धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में पुरूष व महिला मिलाकर 22 शामिल है।

पश्चिम बंग कालेज कैजुअल एम्प्लाइज समिति के जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष उत्तम सोम ने बताया कि हमलोगों ने अपनी मांगों को लेकर पहले भी कोलकाता में राजपथ, विकास भवन एवं नवान्न में आंदोलन कर चुके है। जिसके बाद शिक्षा मंत्री पार्ट चटर्जी ने केवल आश्वासन दिया। उसके बाद अब तक कुछ नहीं हुआ। बाध्य होकर हमलोगों ने आंदोलन की शुरूआत फिर से की है। इस दिन धरना प्रदर्शन में आनंदचंद्र शाखा के अध्यक्ष सैकत गुहा, अभिक भौमिक, देवयानी घोष, बाविन सिन्हा, महुआ दास सहित अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डॉ अब्दुर रज्जाक ने कहा कि डे एवं मॉर्निग मिलाकर कालेज में कुल 22 अस्थायी कर्मी है। ये लोग आज धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

वही दूसरी ओर फालाकाटा कॉलेज में अस्थायी शिक्षा कर्मियों ने स्थायीकरण, वेतन बढ़ोतरी एवं नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर बुधवार को काम बंद कर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। कॉलेज के कुल 14 अस्थायी कर्मचारी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि हमलोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। आंदोलन कर रहे अस्थायी कर्मचारियों की ओर से एकरामूल इस्लाम व गौतम कुण्डू ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन जब तक हमलोगों की बातें नहीं मानेंगे, आंदोलन जारी रहेगा।

इस बारे में फालाकाटा कालेज के प्राचार्य डॉ हीरेंद्रनाथ भट्टाचार्य ने कहा कि कई बार अस्थायी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया गया है। दो महीने पहले एक हजार रुपये करके बढ़ाया गया है। कॉलेज के अपने कोटे से यह पैसे दिए जाएंगे। कालेज में नामांकन सहित अन्य परीक्षा संबंधी काम चल रहा है। समस्त अस्थायी शिक्षा कर्मी के काम बंद होने से समस्या खड़ी हो गई है।

chat bot
आपका साथी