भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान गिरफ्तार, भाजपा ने बताया साजिश

- आरोपित प्रधान ने पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप जागरण संवाददाता ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:37 AM (IST)
भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान गिरफ्तार, भाजपा ने बताया साजिश
भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान गिरफ्तार, भाजपा ने बताया साजिश

- आरोपित प्रधान ने पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: मयनागुड़ी ब्लॉक के धर्मपुर ग्राम पंचायत के प्रधान को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की मौजूदगी में ही प्रधान के घर में तोड़फोड़ करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। इधर, प्रधान की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशाल पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया।

आरोपित ग्राम पंचायत प्रधान के भाई संतोष दास ने कहा कि गत रविवार रात को पुलिस उसके घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगी। यहां पर पुलिस मां के साथ बहस करने के बाद बड़े भाई विपुल दास को गिरफ्तार कर ले गई। पुलिस के जाने के बाद तृणमूल नेता शिव शंकर दत्त घर पहुंचकर सबकुछ तहस-नहस कर दिया। आरोपित प्रधान के वकील कल्लोल घोष ने कहा कि वर्ष 2017 में एक शिकायत के आधार पर विपुल दास को गिरफ्तार किया गया था। उनपर वर्ष 2017 में ही 1 लाख 34 हजार रुपये गबन करने का आरोप था। इस आधार पर गत 12 सिंतबर को विपुल तरफदार नामक व्यक्ति ने मयनागुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उनका आरोप है कि 12 सिंतबर को ही सर्किट बेंच ने उसे प्रधान बनाने का निर्देश दिया और उसी दिन उसके नाम पर शिकायत दर्ज कराई गई। इसे तृणमूल कांग्रेस की सोची समझी साजिश बताया जा रहा है। सोमवार को कोर्ट में पेशी के दौरान उसे जेल हिरासत में भेजा गया।

भाजपा के जिला महासचिव बाप्पी गोस्वामी ने कहा कि साजिश के तहत एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। प्रधान को कुर्सी पर बैठाने के लिए सर्किट बेंच में मामला दर्ज कराया गया था। इस आधार पर न्यायाधीश ने सुरक्षा के साथ उन्हें प्रधान के पद पर बैठाने का निर्देश दिया। लेकिन आज उन्हें पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जलपाईगुड़ी जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मोदी ने कहा कि आर्थिक भ्रष्टाचार मामले में प्रधान विपुल दास को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि धर्मपुर ग्राम पंचायत में पूरी घटना की शुरूआत तृणमूल प्रधान विपुल दास के भाजपा में शामिल होने के बाद शुरू हुई। उस समय शिवशंकर दत्त भाजपा में थे। उनके समर्थक भी विपुल दास को भाजपा में नहीं चाहते थे।

chat bot
आपका साथी