श्रमिक समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

संवाद सूत्र वीरपाड़ा डुवार्स के चाय बागानों की समस्या को लेकर मदारीहाट के विधायक मनोज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:26 AM (IST)
श्रमिक समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन
श्रमिक समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: डुवार्स के चाय बागानों की समस्या को लेकर मदारीहाट के विधायक मनोज तिग्गा के नेतृत्व में राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार राज्यपाल एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सिलीगुड़ी पहुंच थे। यहीं विधायक मनोज तिग्गा ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल में कुल चाय बागानों की संख्या 276 है। इसमें करीब तीन लाख लोग काम करते हैं। इसके अलावा करीब 12 लाख लोग चाय बागान पर भी निर्भर हैं। लेकिन वर्तमान समय में चाय बागानों की स्थिति काफी दयनीय है। डुवार्स के बांदापानी, टेकलापाड़ा, मदारीहाट लैंड प्रोजेक्ट, मधु चाय बागान, तोरषा चाय बागान, रेडबैंक, तुरतुरी, कालचीनी व रायमटांग चाय बागान बंद पड़ा है। उक्त बागानों में अभाव व आर्थिक तंगी के कारण परिवारों की स्थिति खराब है। बच्चे स्कूल पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं। बाध्य होकर श्रमिकों को काम के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। श्रमिकों के मजबूरी का फायदा उठाकर, यहां मानव तस्करी जैसे अपराध को भी बढ़ावा मिल रहा है। राज्यपाल में विधायक से समस्या सुनकर उसका हल निकालने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी