हाथी के हमले से बुजुर्ग घायल, हालत गंभीर

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: मदारीहाट ब्लॉक में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jun 2018 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jun 2018 06:03 PM (IST)
हाथी के हमले से बुजुर्ग घायल, हालत गंभीर
हाथी के हमले से बुजुर्ग घायल, हालत गंभीर

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: मदारीहाट ब्लॉक में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह में दो लोगों को मारने के बाद सोमवार को भी मदारीहाट ब्लॉक में हाथी ने उत्पात मचाया। इस दिन भी गाय को बांधने गए मदारीहाट ब्लॉक के प्रधान नगर के निवासी अनिल सरकार (70) पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद ही घायल अनिल को पहले मदारीहाट ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे वीरपाड़ा अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां भी हालत जस की तस होने से आखिरकार उसे अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाथी हमले में बुजुर्ग के घायल होने की सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारियों ने इलाज का सारा खर्च देने की बात कही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को मदारीहाट के प्रधान नगर का निवासी अनिल सरकार अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मैदान में गाय बांधने गया हुआ था। इस दौरान अचानक हाथी ने उसपर हमला कर दिया। इधर, चिल्लाने की आवाज सुनकर हाथी मदारीहाट स्थित एक पेट्रोल पंप की दीवार तोड़कर जलदापाड़ा जंगल की ओर भाग गया। पूर्व खैरबाड़ी के निवासी लक्ष्मीकांत राय ने कहा कि सोमवार सुबह को सड़क पर हाथी को घूमते देखा। इसके बाद ही लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कहा कि हाथी के डर से रात को सोना भी मुश्किल होता जा रहा है। हाथियों के उत्पात में घरों व फसलों को भी नुकसान हो रहा है।

chat bot
आपका साथी