जैव खाद कारखाना खोलने की मांग

संवाद सूत्र मालबाजार सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत वर्ष 2018 में माल नगरपालिका में जैव खाद बनाने का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 06:20 AM (IST)
जैव खाद कारखाना खोलने की मांग
जैव खाद कारखाना खोलने की मांग

संवाद सूत्र, मालबाजार: सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत वर्ष 2018 में माल नगरपालिका में जैव खाद बनाने का कारखाना शुरू किया गया था। संस्था और नगरपालिका का मानना था कि यहा राज्य में पहला जैव खा बनाने का कारखाना खोला गया है। लेकिन लॉकडाउन से ठीक पहले फरवरी महीने में कारखाना से खाद का उत्पादन बंद हो गया। नगरपालिका की माने तो उपयुक्त सामग्री के अभाव में ही फिलहाल कारखाना बंद रखा गया है। कारखाना संचालक ने चाबी नगरपालिका को सौंप दिया है। उनलोगों का यह भी कहना है नगरपालिका के पास उनका पैसा बकाया है। माल नगरपालिका के अधिकारी हरिपद दत्त ने कहा कि ग्रीन ट्र्यूब्यूनल के निर्देश के बाद ही सभी नगरपालिकाओं द्वारा कचरा निस्तारन किया जा रहा है। जो ऐसा नहीं करते उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है। उनलोगों ने कचरा निस्तारन के सभी कदम उठाए हैं। अभी कोरोना के कारण सब बंद है। भविष्य में दुबारा कारखाना खोलने की कोशिश की जाएगी। इसे लेकर पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय लोगों द्वारा आवेदन भी किया जा चुका है।

स्थानीय संतोष पासवान ने कहा कि जैव खाद बनाने का कारखाना खुलना जरूरी है। इसे लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी संस्था के सदस्य स्वरूप मित्र ने कहा कि कचरा का निस्तारन काफी जरूरी है। वरना प्रदूषण और बढ़ने की काफी संभावना है। इधर, कारखाना बंद होने का विरोधी राजनीतिक दलों ने विरोध किया है।

गौरतलब है कि 19 मार्च 2018 को वार्ड नंबर दो स्थित श्मशान घाट के पास कारखाना खोला गया था।

कैप्शन: बंद जैव खाद कारखाना

chat bot
आपका साथी