दुष्कर्म आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: धुपगुड़ी में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 07:10 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 07:10 PM (IST)
दुष्कर्म आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश
दुष्कर्म आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: धुपगुड़ी में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना के चौथे दिनं आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जमा किया। इसमें मुख्य आरोपी रातनू मुंडा का नाम शामिल किया गया है। इसके अलावा आरोपियों की सूची में परिमल राय और फरार चल रहे संतोष राय का नाम भी शामिल किया गया है। जलपाईगुड़ी जिला के पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइति ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। गुरुवार को चार्जशीट पेश की गई है। इसमें प्रमाण के तौर विभिन्न तथ्यों को शामिल किया गया है। साथ ही पुलिस आरोपी संतोष की तलाश में जुटी है। जल्द ही पकड़ने की बात कही गई है। गौरतलब है कि बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पीड़िता का गुप्त बयान रिकॉर्ड किया गया था।

chat bot
आपका साथी